मैन ऑफ द सीरीज स्टीवन स्मिथ
सिडनी। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। वर्षा से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 ओवर में 275 रन का लक्ष्य मिला जिसे मेजबान टीम ने 47.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

