दोहा (कतर)। एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की जिस्ना मैथ्यू ने 400 मी. दौड़ में नया भारतीय युवा रिकॉर्ड बनाया। हालांकि उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जिस्ना ने 53.84 सैकंड का समय लेकर यह रिकॉर्ड बनाया। उनकी प्रतिद्वंद्वी बहरीन की सल्वा नासीर ने 53.02 सैकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहीं। (11 मई, 2015)

