नई दिल्ली। क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यहां वर्ष 2014 के अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अश्विन गत वर्ष इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण पिछले वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए उन्हें अब केन्द्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल यह पुरस्कार प्रदान किया। अश्विन भारतीय टीम में ऑफ स्पिनर की बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। (31 जुलाई, 2015)

