नई दिल्ली। आठवीं एशियाई एयर गन चैंपियनशिप में भारत 6 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहा। डॉ. कर्णी शूटिंग रेंज में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में अंतिम दिन पूर्व विश्व चैंपियन हीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कड़े मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की श्वेता सिंह को रजत और कोरिया की सियोन ओंग किम को कांस्य पदक मिला। भारत ने इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। (30 सितंबर, 2015)

