आेलंपिक में 92 वर्षों बाद शामिल होगी रग्बी
Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin
नई दिल्ली। आेलंपिक खेलों में 92 वर्षों बाद एक बार फिर रग्बी को ओलंपिक में शामिल किया गया है। इसे चीन के नानजिंग में दूसरे युवा आेलंपिक खेलों में शामिल किया गया। रियो डी जेनेरो में वर्ष 2016 में होने वाले आेलंपिक खेलों से पूर्व रग्बी सेवंस को युवा आेलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। वर्ष 2009 में अंतरराष्ट्रीय आेलंपिक समिति (आईओसी) ने रग्बी को आेलंपिक में वापिस शामिल करने के लिये वोट किया था। आखिरी बार वर्ष 1924 पेरिस आेलंपिक में रग्बी को शामिल किया गया था।