जयपुर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत वितरित किए गए। ओटीएस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा न्याय क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीगंगानगर के अधिवक्ता संजय धारीवाल को अंबेडकर न्याय पुरस्कार और जयपुर की कामिनी शुक्ला को महिला कल्याण के लिए अंबेडकर महिला पुरस्कार के तहत 51-51 हजार की राशि व प्रशस्ति प्रदान किया गया। इसके अलावा जयपुर की विमला कुमावत को सामाजिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए एक लाख रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। (14 अप्रेल, 2015)

