Today: Sunday Oct 04, 2026

देशी प्रजातियों के पेड़ों वाला वुडलैंड पार्क अगस्त में खुलेगा

Posted on Jul 30 2014 | Author: Site Admin

पहली बार जयपुर में एक साथ लगाए 35 प्रजातियों के देशी पेड़

जयपुर। राजधानी में पहली बार इस तरह का पार्क तैयार किया जा रहा है जहां 35 से अधिक प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ एक साथ दिखाई देंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण की उद्यानविज्ञ शाखा की ओर से तैयार किया जा रहा यह पार्क वुडलैंड पार्क के नाम से जाना जाएगा।  इसका कुल घेरा आठ हेक्टेयर रखा गया है, ताकि घूमने वाले बदली हुई आबो-हवा का आनंद ले सकें।  यहां लगाए जाने वाले पेड़ों में शहतूत, जामुन, जैतून, रोहड़ा, गूंदी, पिलखन, टिकू, रबर प्लांट, बड़, पीपल, नीम, हर शृंगार, कदम्ब, पुतर-जीवा, अर्जुन, रुद्राक्ष, इमली, हल्दू, टिवरनी, एलाटोनिया, कटहल, कैसूटिना, बोटलब्रश, आवंला, गेहड़ा, टेबूबिया, ढाक, कचनार, गधाप्लाश, सेमल, बादाम, कुसम, बहेरा, रीठा, सीताफल, अशोक, अमलताश चक्रेशिया, कैथ, कट सागवान, सिरस आदि प्रजाातियों के पेड़ शामिल हैं।  इनमें से कुछ प्रजातियां तो ऐसी है, जो जयपुर में मात्र के दो स्थान पर ही दिखाई दे रही है और विलुप्ति की कगार पर पहुंच रही हैं।
New Release