Today: Sunday Oct 04, 2026

राजस्थान में वर्चुअल पुलिस स्टेशन शुरू

Posted on Apr 21 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। पुलिस महानिदेशक ओमेंद्र भारद्वाज ने राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में प्रदेश के पहले 'वर्चुअल पुलिस स्टेशन' का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के शुरू होने से कहीं से भी कम्प्यूटर पर एक क्लिक द्वारा थाने की जानकारी, थानाधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, ड्यूटी अधिकारी, पीडि़त, गवाह या अभियुक्त के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी मिल सकेगी। राजस्थान यह आधुनिक तकनीक अपनाने वाला देश का पहला राज्य है।
वर्चुअल पुलिस स्टेशन को कॉमनवेल्थ ह्यूमन राईट इनिसिएटिव, नई दिल्ली और राजस्थान पुलिस के सहयोग से बनाया गया है। (26 फरवरी, 2015)

New Release