Today: Tuesday Aug 18, 2026

विमुक्त, घूमन्तू एवं अर्द्ध घूमंतू जाति के विद्यार्थियों के लिए टू व्हीलर और प्रोत्साहन राशि योजना शुरू

Posted on Sep 01 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। प्रदेश में विमुक्त, घूमन्तू एवं अर्द्ध घूमंतू जाति के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने टू व्हीलर और प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है। 32 जातियों के नियमित विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। योजना इस साल एक अप्रेल से प्रभावी मानी जाएगी। इसके तहत  सरकारी, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत विमुक्त, घूमंतू एवं अर्द्ध घूमंतू जाति के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। 12वीं में न्यूनतम 60 फीसदी और स्नातक प्रथम वर्ष में न्यूनतम 50 फीसदी अंक आने पर  पहले 500 आवेदक विद्यार्थियों को नि:शुल्क टू व्हीलर दिया जाएगा।  इनके साथ ही स्नातक की पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने पर स्नातक तृतीय वर्ष में पहले 250 विद्यार्थियों को सालाना 10 हजार रुपए और स्नातकोत्तर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहले 250 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपए के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजनान्तर्गत बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएफए, बी म्यूजिक, एलएलबी, तकनीकी, चिकित्सा और संस्कृत स्नातक पाठयक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज आयुक्तालय की साइट  www.dce.rajasthan.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
New Release