Today: Monday May 18, 2026

दो विश्वविद्यालयों की स्थापना संबंधी दो विधेयक पारित

Posted on May 04 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने 'भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय, उदयपुर विधेयक 2015' तथा 'महर्षि अरविन्द विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक  2015' को पारित कर दिया है। इसके तहत भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर जिले की गिर्वा तहसील के गांव आयड़, मादड़ी पुरोहितान में स्थापित किया जाएगा। वहीं महर्षि अरविंद विश्वविद्यालय जयपुर को ग्राम मुंडियासर में स्थापित किया जाएगा। (17 सितंबर, 2015)

New Release