जयपुर। राजस्थान सरकार ने मॉडर्न बिल्डिंग बॉयलाज 2014 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अवैध निर्माण करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके कड़े प्रावधानों में से एक है- पार्किंग। अगर किसी के पास वाहन है और उसने पार्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी तो जुर्माना होगा 75 हजार रुपए। अवैध निर्माण पर जुर्माने के नियमों में ढाई सौ वर्ग गज के मकान पर अवैध निर्माण हुआ तो 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। अगर मकान 500 वर्ग गज का हुआ तो जुर्माना राशि दस हजार से एक लाख रुपए तक हो सकती है।

