Today: Monday May 18, 2026

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में पहला स्किन ट्रांसप्लांट

Posted on Oct 06 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राज्य के सबसे बड़ी सरकारी सवाई मानसिंह अस्पताल में राज्य का पहला स्किन ट्रांसप्लांट किया गया। यहां एक 14 वर्षीय बच्चे को एक महिला की स्किन ट्रांसप्लांट की गई। महुआ निवासी विष्णु तीन माह पूर्व छत पर पतंग उड़ाते समय कंरट से झुलस गया था। उसके शरीर में पैर से लेकर छाती तक का हिस्सा पूरी तरह झुलस चुका था। स्किन ट्रांसप्लांट के जरिए ही न सिर्फ उसकी जान बचाई जा सकती थी, साथ ही उसे सामान्य जीवन की तरफ लौटाया जा सकता था।  एसएमएस अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. आर.के. जैन ने बताया कि ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कमला गुप्ता (72) के दुर्घटना में घायल होने की वजह से हैंड इंजरी हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों ने उनकी स्किन का दान कर दिया। यह स्किन विष्णु के पैर से लेकर छाती तक लगाई गई है। (13 नवंबर, 2015)

New Release