जयपुर। राज्य में ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर 'गुड्डा-गुड्डी' के बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर पैदा होने वाले बच्चे-बच्चियों का विवरण लिखा होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत यह काम शुरू किया गया है। इसके अलावा किस घर में बिटिया ने जन्म लिया है और किसके यहां बेटा पैदा हुआ है। यह जानकारी अब सरपंच-सचिव भी जुटाएंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने प्रारंभिक चरण में देशभर के 100 जिलों को चिह्नित किया है। इसमें राजस्थान के दस जिलों का चयन हुआ है। राज्य सरकार ने महिला अधिकारिता विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को प्रदेश में यह अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी है। (13 नवंबर, 2015)

