सुंदरलाल एससी व पचेरवाल सफाई आयोग अध्यक्ष
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सुमन शर्मा को राजस्थान राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्त थी। इसके अलावा पिलानी के विधायक सुन्दर लाल को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और गोपाल पचेरवाल को राज्य सफाई आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। (17 अक्टूबर, 2015)

