जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में कृषि में नवाचार अपनाने व उत्कृष्ट खेती करने के लिए किसानों को पुरस्कृत किया। राज्य स्तर पर वर्ष 2013-14 के लिए अशोकसिंह मेतवाला जिला बांसवाड़ा तथा जयप्रकाश गहलोत जिला कोटा तथा 2014-15 के लिए कानाराम जिला जयपुर तथा गंगाराम जिला टोंक को 50 हजार रुपये का चैक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लिा स्तर के उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपए का चैक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। (21 मई, 2015)

