Today: Tuesday Aug 18, 2026

झालरापाटन के सूर्य मंदिर पर डाक टिकट जारी

Posted on Mar 24 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। डाक विभाग ने झालावाड़ के झालरापाटन कस्बे के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर पर डाक टिकट जारी किया है। टिकट का मूल्य 10 रुपए रखा गया है। उल्लेखनीय है कि झालरापाटन का यह सूर्य मंदिर 11वीं-12वीं शताब्दी का है। इसका निर्माण संभवत: मालवा के परमार शासकों के काल में हुआ। इसके गर्भगृह में भगवान पद्मनाभ की प्रतिमा स्थापित है।

New Release