Today: Monday Aug 17, 2026

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Posted on Aug 16 2014 | Author: Site Admin

ऑनलाइन पोर्टल शुरू, 11 योजनाओं के लिए होंगे आवेदन

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की 11 योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने विभागीय वेब पोर्टल एवं ऑनलाइन पोर्टल का लोकार्पण करते हुए बताया कि राज्य सरकार ६ माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्थित सूचना सेवा केंद्रों पर इंटरनेट की व्यवस्था शुरू कर देगी। इससे ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के लिए राज्य व जिला स्तर पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल होगी और योजनाओं की आवेदन भरने से लेकर स्वीकृति तक समस्त सूचनाएं एसएमएस व ई-मेल आदि पर समय रहते मिलेगी। विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले जयपुर शहर एवं ग्रामीण तथा जोधपुर जिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है और एक माह बाद सारे राजस्थान में शुरू की जाएगी।

ये योजनाएं होंगी शामिल

विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 11 योजनाओं छात्रावास, आवासीय विद्यालय, अनुप्रति, सहयोग, विधवाओं की पुत्रियों का विवाह, अन्तर्जातीय विवाह, पालनहार, आस्था कार्ड, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, नवजीवन, नशामुक्ति, वृद्धाश्रम योजना के आवेदन पत्र एसजेएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे।
New Release