Today: Monday May 18, 2026

संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल को एक्सीलेंस अवॉर्ड

Posted on Nov 14 2014 | Author: Rk Sharma

जयपुर। फिक्की और क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल को हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड हॉस्पिटल को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी के लिए दिया गया। अस्पताल के थैलेसीमिया डिपार्टमेंट इंचार्ज डॉ. राजीवन बंसल ने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से थैलेसीमिया बच्चों के लिए चलाए जा रहे अभियान 'प्रयत्न' के तहत नया सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिससे थैलेसीमिया पेशेंट की पहचान आसानी से की जा सकती है। इसके लिए संस्थान को यह पुरस्कार दिया गया है।

New Release