दो साल के बच्चे के पेट से निकाली पित्त की थैली
जयपुर। राज्य के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जन डॉ. जीवन कांकरिया ने एक दो वर्षीय बच्चे के पेट से पित्त की थैली निकालने में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह दूसरी बार है जब उनका नाम रिकॉर्ड में बुक में आया है। इससे पहले वर्ष 2012 में सबसे लंबा गॉल ब्लेडर निकालने के कारण उनका नाम गिनीज बुक में आया था। इससे पूर्व सबसे छोटी पित्त की थैली निकालने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कैपिटल हॉस्पीटल के डॉ. नईम के नाम था, जिन्होंने चार वर्ष के बच्चे की पित्त की थैली निकाली थी। (6 सितंबर, 2015)

