जयपुर। स्थानीय निकायों से संबंधित शिकायतों के लिए राज्यस्तरीय स्मार्ट राज कॉलसेंटर का शुभारंभ स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने यहां किया। इस कॉल सेन्टर का टॉल फ्री नंबर 1800-180-6127 है। इस पर टेलीफोन या मोबाइल से सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सिस्टम, रोड-कट, मृत पशु, आवारा पशुओं आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। (11 मई, 2015)

