नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संस्कृत भाषा के संरक्षण, सम्पुष्ट उत्थान व ग्रंथ लेखन के जरिए उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान के किशनगढ़ के निकट सलेमाबाद स्थित श्री निम्बार्क आश्रम के अखिल भारतीय श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर राधासर्वेश्वरशरण देवाचार्य को सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि देवाचार्य ने भारत-भारती वैभवम, प्रात: स्तवराज प्रकाशिका सहित अनेक संस्कृत रचनाओं के माध्यम से संस्कृत को जनमानस के लिए प्रेरक बनाया है। (25 मार्च, 2015)

