सीकर। सीकर-लुहारू ब्रॉडगेज पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से किया। उल्लेखनीय है कि सीकर व झुंझुनूं जिले की कई वर्षों से ब्रॉडगेज की मांग उठ रही थी। (1 सितंबर, 2015)

