Today: Sunday Oct 04, 2026

सरिस्का बाघ अभयारण्य : बाघिन एसटी 2 ने जन्मे दो शावक

Posted on Aug 12 2014 | Author: Site Admin

अभयारण्य में हुए 11 बाघ-बाघिन

सरिस्का में 2008 में शुरू हुआ था बाघों का पुनर्वास

अलवर। सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघिन एसटी-2 ने दो शावकों को जन्म दिया है। दो साल पहले भी एसटी-2 ने दो मादा शावकों को जन्म दिया था। एसटी-2 के शावकों के साथ कैमरे में कैद होने के बाद इनकी पुष्टि हो गई है। शावकों की आयु करीब तीन माह बताई जा रही है। बाघिन एसटी-2 ने बाघ एसटी-6 के साथ जोड़ा बनाया था। दो साल पूर्व भी एसटी-2 से एसटी-7 एवं एसटी-8 दो मादा शावक हुए थे। अब दोनों स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। बाघिन एसटी-2 सरिस्का की सबसे बड़ी उम्र की बाघिन है। नौ साल की यह बाघिन दूसरी बार मां बनी है। सरिस्का में बाघों का पुनर्वास वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। अब दो नए शावकों को मिलाकर सरिस्का अभयारण्य में कुल 11 बाघ बाघिन हो गए हैं। इनमें एसटी-4 और एसटी-6 नर हैं और दो वर्ष पहले जन्मे शावकों को मिलाकर 7 मादा बाघिन हैं।
New Release