संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं विभूतियां और प्रतिभाएं
Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin
पं. प्यारे मोहन शर्मा को 'सर्वोच्च साधना शिखर सम्मान'
जयपुर। राजधानी के बिड़ला सभागार में संस्कृत विद्वत सम्मान समारोह में शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया। इनमें जयपुर के पं. प्यारे मोहन शर्मा को संस्कृत के सर्वोच्च साधना शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें एक लाख रुपए का चेक और प्रमाण पत्र दिया गया। जयपुर के पं. रामपाल शर्मा, पं. रामकिशोर शुक्ल और सीकर के पं. नटवरलाल जोशी को संस्कृत साधना सम्मान से सम्मानित किया गया। जयपुर के डॉ. वाई.एस. रमेश, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कोटा के पं. जानकीलाल वात्स्य, जोधपुर की डॉ. सुषमा सिंघवी, उदयपुर की डॉ. भावना आचार्य और कोटा के डॉ. लखन शर्मा को संस्कृत विद्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही डॉ. राजेश कुमार गुप्त, डॉ. कौशल तिवारी, अनूप कुमार जोशी एवं विनोद कुमार शर्मा को संस्कृत युवा प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।