Today: Monday Aug 17, 2026

ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा शुरू, नर्सिंग कॉलेज 156 गांवों को बनाएंगे 'मॉडल हैल्थ विलेज'

Posted on Oct 19 2015 | Author: Ashok Sharma

नर्सिंग कॉलेज 156 गांवों को बनाएंगे 'मॉडल हैल्थ विलेज'

जयपुर। राजस्थान सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शुरू करेगी जिसके तहत प्रदेश के सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेज 156 गांवों को गोद लेकर उन्हें मॉडल हैल्थ विलेज के रूप में विकसित करेंगे। राजस्थान नर्सिंग कौंसिल हर तीन माह में इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। सरकारी नर्सिंग कॉलेज जहां 15 गांवों को गोद लेंगे वहीं निजी नर्सिंग कॉलेज शेष 141 गांवों को गोद लेकर ग्रामीणों की फैमिली हैल्थ प्रोफाइल तैयार करेंगे। इनमें जयपुर जिले के सर्वाधिक 38 गांव गोद लिए जाएंगे। अन्य जिलों में उदयपुर-11, अलवर व कोटा-9-9, अजमेर व झुंझुनूं-7-7, सीकर-8, बीकानेर-7, टोंक व बूंदी में 3-3,  पाली, बांसावाड़ा, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में 2-2, चूरू में 6, दौसा में 5 गांव गोद लिए जाएंगे। एक हजार से ज्यादा आबादी वाले इन गांवों में टीकाकरण, पोषण, बाल विवाह, संक्रामक व असंक्रामक बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छता अभियान आदि के प्रति जनचेतना जागृत करने का कार्य भी किया जाएगा।  (6 मई, 2015)

New Release