उदयपुर की मावली तहसील के धारता गांव में शुरुआत
उदयपुर। राजस्थान में अपनी तरह के अनोखे रोटी बैंक की शुरुआत की गई है। उदयपुर जिले के मावली तहसील के अन्तर्गत धारता गांव में शुरु हुए इस बैंक में रोटियां जमा की जाएंगी। इसके लिए कार्यकर्ता सप्ताह में एक बार गांव के किसी भी चौराहे पर रोटियां जमा करेंगे। लोगों से केवल रोटियां ही ली जाएंगी और इसके लिए किसी के घर नहीं जाया जाएगा। खास बात यह है कि इन रोटियों का हिसाब रजिस्टर में रखा जाएगा। इस पहल को शुरू करने वाली संस्था 'कलेवा' के संस्थापक भुवनेश कुमार ने इसके लिए 'भूखों की सेवा-एक रोटी कलेवा' का नारा भी दिया है। (20 जुलाई, 2015)

