Today: Thursday Jul 02, 2026

रिसर्जेंट राजस्थान में खनन और सौर ऊर्जा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ के एमओयू

Posted on Sep 01 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित रिसर्जेंट राजस्थान में राज्य सरकार के साथ विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी कंपनियों के बीच प्रदेश में खनन व ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को लेकर 50 हजार 527 करोड़ रुपए के 13 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। ये एमओयू मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेे, केन्द्रीय खनन एवं इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में हुए।
खनन क्षेत्र में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. के साथ 6500 करोड़ रुपए, नैवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन के साथ 5520 करोड़, राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. के साथ 2500 करोड़, हिंदुस्तान कॉपर लि. के साथ 900 करोड़, एफसीआई अरावली जिप्सम एवं मिनरल्स इंडिया के साथ 250 करोड़, रिलायंस सीमेंट कंपनी प्रा. लि. के साथ 3400 करोड़, हिंदुस्तान जिंक लि. के साथ 8357 करोड़, अल्ट्राटेक सीमेंट लि. के साथ 5100 करोड़, मारवाड़ सीमेंट लि. के साथ 2000 करोड़, ओजस्वी मार्बल एंड ग्रेनाइट प्रा.लि. के साथ १००० करोड़ रुपए तथा अंबुजा सीमेंट लि. के साथ 2500 करोड़ रुपए के निवेश करार किए गए।  प्रदेश के सोलर पार्कों में बनने वाली बिजली के ट्रांसमिशन के लिए पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव खान दीपक उप्रेती एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय मल्होत्रा ने संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। (16 अक्टूबर, 2015)

New Release