Today: Thursday Jul 02, 2026

रिसर्जेंट राजस्थान में हुए 27 एमओयू

Posted on Jul 29 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित रिसर्जेंट राजस्थान में लगभग साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए के 27 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मौजूद थे। नगरीय विकास राज्य मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि इन एमओयू से करीब 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री जन आवास योजना की प्रभावी शुरुआत से राज्य में सबके आवास का सपना जल्दी ही साकार होगा। सरकार के साथ पर्यटन क्षेत्र में दो एमओयू में 1050 करोड़ रुपए का निवेश होगा जिसमें 3500 को रोजगार, शिक्षा क्षेत्र में चार एमओयू में 960 करोड़ रुपए का निवेश और 3400 को रोजगार, मेडिकल एवं हैल्थकेयर के क्षेत्र में सात एमओयू में 1050 करोड़ रुपए का निवेश और 5400 को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा हाउसिंग व अफोर्डेबल हाउसिंग में 14 एमओयू में 9273 करोड़ का निवेश होने से 26650 लोगों को रोजगार मिलेगा। (13 अक्टूबर, 2015)

New Release