जयपुर। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इन्स्ट्रयुमेंट्स लिमिटेड, (रील) को बेहतर 'अनुसंधान एवं विकास नवाचार' के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है। रील को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में एक सर्वेक्षण के आधार पर दिया गया है। रील के प्रबंध निदेशक ए.के.जैन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंस्ट्रयुमेंट्स लिमिटेड, (रील) भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के तहत 'मिनी रत्न' सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी इलेट्रॉनिकी, अक्षय ऊर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत है।

