Today: Sunday Oct 04, 2026

राजस्थानी प्रतिभाएं भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

Posted on Nov 24 2014 | Author: Rk Sharma

नई दिल्ली। राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान सूचना केन्द्र नई दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्रनाथ भट्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजस्थानी प्रतिभाओं को भारत गौरव पुरस्कार-2014 से सम्मानित किया गया। भट्ट के साथ टीवी पत्रकार राजस्थान निवासी ओपी यादव एवं कराटे मास्टर भुनेश सैनी को भी भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार ह्यूमन वैलफेयर काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से प्रदान किया गया।

New Release