Today: Monday May 18, 2026

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2019 : दक्षिण एशियाई खेलों में राजस्थान पुलिस की 2 महिला खिलाडिय़ों ने जीते स्वर्ण पदक

Posted on Dec 12 2019 | Author: Ashok Sharma

  • नेपाल के काठमांडू में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेल-2019 (सैफ खेल) में राजस्थान पुलिस की शीतल तोमर ने कुश्ती और ममता कुमारी ढाका ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता।
  • महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाडियों शीतल तोमर और ममता कुमारी ढाका को बधाई दी एवं प्रत्येक खिलाडी को एक लाख रुपये नगद पारितोषित व प्रशंसा पत्र प्रदान किया।
  • राजस्थान पुलिस के इतिहास में पहली 2 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • राजस्थान पुलिस की प्लाटून कमाण्डर शीतल तोमर ने कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग में बांग्लादेश की निरोचानी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • साउथ एशियन गेम्स में ही भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में नेपाल को 50-13 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राजस्थान पुलिस की महिला कांस्टेबल ममता  कुमारी  ढाका  इस  टीम  की  सदस्य  हैं।
New Release