Today: Monday Aug 17, 2026

राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण विधेयक-2015 पारित

Posted on Sep 27 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण विधेयक-2015 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है। अब राज्य के बस अड्डों का विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा सकेगा। इसके लिए बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा जो यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाओं जैसे प्रतीक्षालय, होटल, बैंक, बीमा आदि का निर्माण करेगा।  परिवहन मंत्री यूनुस खान ने विधेयक पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि विधेयक के जरिए प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है, बाद में इसके नियम व उपनियम बनाकर कार्यवाही की जाएगी। इस प्राधिकरण के जरिए रोडवेज व प्राइवेट बस संचालक बसें चला सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से लिए गए निर्णय पर अंतिम मुहर राज्य सरकार की होगी।  (9 अप्रेल, 2015)

New Release