मुंबई। भारत एवं वैश्विक यात्रा उद्योग को एक ही छत के नीचे लाने के लिए मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित यात्रा एवं पर्यटन मेले में राजस्थान मंडप को सर्वोतम सजावट का प्रथम पुरस्कार दिया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक यू डी खान ने समारोह में 'ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर' के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव अग्रवाल से पुरस्कार प्राप्त किया। राजस्थान की परंपरागत वास्तु कला एवं पहचान ''हवेली'' का राजस्थान मंडप में भव्य पवेलियन मॉडल सजाया गया था।

