जयपुर नगर निगम में होंगी तीन सफाई समितियां
नगर निगम में सीईओ की जगह कमिश्नर लगेगा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने 'राजस्थान नगरपालिका संशोधन विधेयक-2015' ध्वनिमत से पारित कर दिया है। इसमें स्थानीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए एक से अधिक सफाई समितियों का प्रावधान किया गया है। अब सफाई समितियों की संख्या वार्डों की संख्या के आधार पर तय होगी। विधेयक में संशोधन के अनुसार पचास वार्ड के निकाय में एक सफाई समिति, 1 से 75 वार्ड के निकाय में दो और इससे अधिक वार्ड वाले निकाय में तीन सफाई समितियां होंगी।
विधेयक में संशोधन के अनुसार नगर निगम में अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के स्थान पर कमिश्नर का पद होगा। इसी तरह जोन कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर कहलाएंगे। (8 अप्रेल, 2015)

