जिलों में सीकर श्रेष्ठ
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता को बढ़ावा देने एवं साक्षरता कार्यक्रम को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए राजस्थान को श्रेष्ठ राज्य के सम्मान से नवाजा है। राजस्थान के साक्षरता एवं सतत् शिक्षा निदेशालय की निदेशक निवेदिता मेहरू एवं संयुक्त निदेशक शीशराम चावला ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह सम्मान ग्रहण किया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद निवेदिता मेहरू ने बताया कि राजस्थान में साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सीकर को श्रेष्ठ प्रदर्शन जिला के सम्मान से सम्मानित किया। सीकर के जिला कलेक्टर सलविन्दर सिंह सोहता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

