राजस्थान सरकार ने किया सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद् का गठन
Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin
जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद् का गठन किया है। राज्य सरकार ने परिषद् में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संघों की श्रेणी के प्रतिनिधि के रूप में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष आशाराम धूत एवं सुशील कुमार अग्रवाल को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। इसी प्रकार लघु, वित्त, विधि, व्यापार एवं वाणिज्यिक क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में सुदेश शर्मा को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है।