Today: Sunday Oct 04, 2026

राजस्थान सरकार का बेटी बचाओ अभियान

Posted on Sep 23 2014 | Author: Site Admin

बेटी के जन्म पर बधाई संदेश

जयपुर। प्रदेश में दो अक्टूबर से कन्या जन्म पर अभिभावकों को राज्य सरकार की ओर से बधाई पत्र भेजा जाएगा। अब जिला स्तरीय अधिकारी प्रदेश में सोनोग्राफी सेंटरों पर अब नियमित जांच करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ एवं बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर व विधायक दीया कुमारी के साथ बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि जनचेतना अभियान में सप्ताह में एक दिन बेटी के महत्व को लेकर  वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों का लिंगानुपात घटकर मात्र 888 रह गया है।
भू्रण लिंग परीक्षण के बारे में जानकारी देने वालों को मुखबिर योजना के तहत एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाता है और उसकी पहचान गुप्त रखी जाती है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।  इसके साथ ही डिकॉय ऑपरेशन कर भू्रण लिंग परीक्षण करने वाले सोनोग्राफी केन्द्रों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोनोग्राफी मशीनों पर लगे एक्टिव ट्रेकर की नियमित जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
New Release