जयपुर। प्रदेश में 'राजस्थान शिल्प परिषद' का गठन किया गया। यह परिषद राज्य सरकार को डिजाइन, नवाचार, उत्पाद तथा कौशल विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, ऋण तथा बाजार तक पहुंच, क्लस्टर विकास में सलाह देगी। इसकी अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी। उद्योग मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। परिषद् के सदस्यों में मुख्य सचिव, मीरा महर्षि, जया जेटली, रति विनय झा, लैला तैयबजी, मिशेल अब्दुल करीम क्रिटेस, बीबी रूसेल, अंजलि सिंह, वरुण सेठ, नीलम चिबर, जैकब मैथ्यू, विपिन शर्मा तथा अलोन मौले शामिल हैं। परिषद् के अन्य सदस्यों में विलियम बिसेल, यश अग्रवाल, मेहुल गुप्ता, विभु आर्य, अरिबंद सिंह, अरविंद ओझा आदि शामिल हैं।
परिषद की एक कार्यकारी समिति होगी। इसके अलावा अध्यक्ष आवश्यकतानुसार कार्यकारी समूह तथा उप कार्यकारी समूह का भी गठन कर सकती है। आयुक्त, उद्योग का कार्यालय शिल्प कला परिषद के सचिवालय के रूप में कार्य करेगा। (4 सितंबर, 2015)

