जयपुर। 22 मार्च को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही रविवार को भी चली। संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ के अनुसार राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि रविवार को सदन चला। राठौड़ ने बताया कि स्वतंत्रता की रजत जयंती (सोमवार, 14 अगस्त, 1972) पर एक मिनट के लिए सदन की कार्यवाही चली। इसके अलावा 31 मार्च, 2010 की तारीख भी अपने आप में मिसाल है क्योंकि इस दिन सदन रात्रि 3.44 बजे तक चला था। (22 मार्च, 2015)

