जयपुर। राजस्थान कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा, जयपुर को जैविक उत्पादों की जांच के लिए राष्ट्रीय परीक्षण और असंशोधन प्रयोगशाला प्रत्याययन बोर्ड से प्रमाणित प्रयोगशाला का सर्टिफिकेट (एनएबीएल) मिला है। अब प्रदेश में जैविक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों में कीटनाशकों, फफूंद व खरपतवार नाशकों की मात्रा का पता लग सकेगा। इस प्रयोगशाला में कृषि जिन्सों की जांच के साथ ही निर्यात किए जाने वाले जैविक मसालों, दालों व सब्जियों की भी जांच की जाएगी। (14 अप्रेल, 2015)

