नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान के 13 शिक्षकों को सम्मानित किया। ये सभी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित 338 चुनिंदा शिक्षकों में सम्मिलित हैं। इनमें चित्तौडग़ढ़ जिले से महावीर कुमार जारोड़ी, कोटा जिले के बृजसुंदर नामा, भीलवाड़ा के गोपाल लाल भील, कोटा जिले के रामदयाल चौधरी, झुंझुनूं जिले के सांवरमल शर्मा, सीकर के रामगोपाल, जयपुर के शंकरलाल गुप्ता, जयपुर जिले की अर्चना, चित्तौडग़ढ़ की आशा दशोरा, कोटा जिले की आशा जैन (फोटो में), अजमेर जिले के विनोद कुमार जैन और भरतपुर जिले के शमीमुद्दीन शामिल हैं। (5 सितंबर, 2015)

