नई दिल्ली। शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजस्थान के 15 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें प्राथमिक शिक्षा के तहत जयपुर के आर. चौधरी व बाबूलाल टेलर, जोधपुर से डॉ. मीना जांगिड़ व अनिल कुमार राठौड़, उदयपुर से डॉ. कृष्णकांत चौहान, बाड़मेर से जैसराम धायल एवं धौलपुर से सुरेंद्र सिंह सिकरवार, माध्यमिक शिक्षा के तहत हनुमानगढ़ से डॉ. भरत सिंह ओला, भरतपुर के नवाबसिंह, पाली से रेणु तिवाड़ी, जयपुर से दिनेश सिंह शेखावत एवं ओमप्रकाश दातोलिया शामिल हैं। विशेष शिक्षा श्रेणी में जयपुर की प्रीति जैन और संस्कृत शिक्षा में जयपुर के बसंत कुमार कानूनगो एवं सीकर से महेंद्र पारीक को पुरस्कृत किया गया।

