Today: Sunday Oct 04, 2026

ब्राह्मणी नदी को बनास से जोडऩे का निर्णय

Posted on Sep 01 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि प्रदेश की नदियों को आपस में जोडऩे के क्रम में राज्य सरकार ने ब्राह्मणी नदी को बनास नदी से जोडऩे का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि चित्तौडगढ़ जिले की बेगूं तहसील में ब्राह्यणी नदी पर बांध निर्माण कर बीसलपुर बांध में पानी लाने के कार्य के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी।
New Release