अजमेर। राज्यपाल माग्र्रेट आल्वा ने प्रो. कैलाशचंद्र सोढ़ानी को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. सोढ़ानी अभी मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि उदयपुर में व्यवसाय प्रशासन के विभागाध्यक्ष हैं। प्रो. रूपसिंह बारेठ के पिछले साल सितंबर में इस्तीफा देने के बाद विश्वविद्यालय बगैर स्थायी कुलपति के संचालित हो रहा था। 
