Today: Sunday Oct 04, 2026

प्रो. ओमप्रकाश उपाध्याय को राष्ट्रपति सम्मान

Posted on May 26 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। पंजाब के होशियपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति जयपुर निवासी प्रो. ओमप्रकाश उपाध्याय को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संस्कृत के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया है। प्रो. उपाध्याय को यह सम्मान संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। गत वर्ष उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हाल ही वे महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के 'महर्षि हरीत राशि सम्मान २०१५' से भी नवाजे गए हैं। (23 मार्च, 2015)

New Release