जयपुर। राजस्थान के संगीत जगत से जुड़ी महान हस्ती प्रकाश चन्द सुराणा का निधन हो गया। संस्कृति संस्था 'श्रुतिमंडल' के अध्यक्ष सुराणा ने पांच दशक से भी अधिक जीवन संगीत को समर्पित कर दिया था। उनके निधन से जयपुर के कलाजगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्रुतिमंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जयपुर के कलाजगत को देशभर में एक अलग पहचान मिली। देश के लगभग सभी नामचीन कलाकारों ने श्रुतिमंडल के मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और इसका श्रेय रत्न व्यवसायी और कला प्रेमी प्रकाशचंद सुराणा को ही जाता है।

