जयपुर। बिड़ला सभागार में केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय, राजस्थान सरकार और सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में पार्टनरशिप समिट-2015 सम्पन्न हुई। इस तीन दिवसीय समिट में 51 देशों और छह अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन राजस्थान पर काम कर रही है।

