जयपुर। प्रदेश में अब माह की अंतिम तारीख को तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों के प्रचार बोर्ड भी हटाए जाएंगे। अतिरिक्त मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नीरज के. पवन ने तंबाकू उत्पादों से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक में यह जानकारी दी। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों को लेकर जारी नियमों की कड़ाई से पालना की बात कही गई। (21 अप्रेल, 2015)

