Today: Monday May 18, 2026

एनसीडीईएक्स ने राज्य में शुरू की 'गोल्ड नाउ' सेवा

Posted on Apr 13 2016 | Author: Rk Sharma

जयपुर। अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स ने राजस्थान में 'गोल्ड नाउ' की शुरुआत की है। इसके के तहत एनसीडीईएक्स देश की तीन रिफाइनरियों से सोना खरीदकर ऑनलाइन बिक्री पर घर बैठे सोना उपलब्ध कराएगी। सरकार की ओर से विशेषज्ञों की ओर से गहन प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरने के बाद तीनों रिफाइनरियों के सोने की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मान्यता दी गई है। यहां से सोना खरीदना थोड़ा सस्ता भी पड़ेगा क्योंकि सरकार इन तीनों रिफाइनरियों को 1 से 2 फीसदी की ड्यूटी छूट भी दे रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले देश में मुंबई, अहमदाबाद सहित पांच शहरों में यह सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है। (4 सिंतबर, 2015)

New Release