Today: Monday Aug 17, 2026

नेशनल आयरन प्लस इनिशिएटिव कार्यक्रम की शुरुआत

Posted on Jul 10 2016 | Author: Ashok Sharma

5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को गुलाबी रंग की आयरन गोली खिलाई जाएगी

जयपुर। प्रदेश के छह माह से दस वर्ष तक के एक करोड़ 4 लाख 18 हजार बच्चों को आयरन की दवा देकर उन्हें एनीमिया से बचाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व यूनीसेफ के सहयोग से नेशनल आयरन प्लस इनिशिएटिव कार्यक्रम की शुरुआत यहां चिकित्सा मंत्री ने की। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह में आयरन प्लस इनिशिएटिव कार्यक्रम, ई-उपकरण, सात जिलों में निशुल्क सेनेट्री नेपकिन वितरण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि आयरन प्लस इनिशिएटिव कार्यक्रम के तहत 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयरन सिरप एवं राजकीय विद्यालयों में पढऩे वाले 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को गुलाबी रंग की आयरन गोली खिलाई जाएगी। नेशनल फैमिली हैल्थ सर्वे के अनुसार 6 से 35 माह के 79 फीसदी बच्चों में एनीमिया पाया गया है। कक्षा 1 से 5 वीं तक के 41 लाख बच्चों को स्कूलों के माध्यम से अध्यापक की निगरानी में  गुलाबी गोली भोजन के बाद खिलाई जाएगी। वंचित रहे छात्र-छात्राओं को अगले दिन यह गोली खिलाई जाएगी। (2 अक्टूबर, 2015)

New Release